Breaking News

बकाया बिजली बिल वसूलने अभियान जारी : एक महीने में 4390 बकाएदारों से लगभग 8 करोड़ 24 लाख की वसूली

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र द्वारा बिजली बिल के बकायेदार उपभोक्ताओं से वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहर वृत्त (दुर्ग शहर, भिलाई पूर्व, भिलाई पश्चिम संभाग) के अंतर्गत पिछले एक माह में 4390 निम्नदाब उपभोक्ताओं सेे 8 करोड़ 24 लाख रुपए की वसूली की गई।

बिजली कंपनी द्वारा अपने उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि पर बिजली बिल के भुगतान के लिए बिल वितरण की व्यवस्था के साथ-साथ ‘‘मोर बिजली एप’’ व अन्य ऑनलाइन सुविधाएं दी जा रही है। बिजली बिल के भुगतान में देर होने पर उपभोक्ताओं का ध्यान बार-बार आकृष्ट किया जा रहा है। ताकि वे समय पर बकाया बिल जमा कर दें।

शहर वृत्त के अधीक्षण अभियंता तरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि विद्युत कंपनी द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। सहायक और कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारियों की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए पिछले एक माह के अंदर शहर वृत्त के 7051 बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क किया गया। जिनमें से 4390 निम्नदाब उपभोक्ताओं से 8 करोड़ 24 लाख रुपए की वसूली की गई। दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम. जामुलकर ने बकायेदार उपभोक्ताओं से विद्युत देयकों का भुगतान नियमित रूप से करने की अपील की है।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!