Breaking News

गौठान निर्माण में लेटलतीफी : इंजीनियर, रोजगार सहायक और सचिव को शोकाज नोटिस जारी

  • सीईओ जिला पंचायत ने गौठान और नरवा के कार्यों का किया निरीक्षण
  • ग्रामीण विकास के कार्यों में लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं – सीईओ

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश चंद्राकर ने जनपद पंचायत डोंगरगांव और छुरिया के ग्राम पंचायतों के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में लेटलतीफी होने पर रोजगार सहायक, सचिव और तकनीकी सहायक इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सालिकझिटिया के गौठान में महिला समूह की गतिविधियों के लिए वर्कशेड का निर्माण करने 1 वर्ष पूर्व स्वीकृति दी गई थी। निर्माण कार्य में विलंब होने पर नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि विकास कार्यों में लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीईओ ने ग्राम पंचायत सालिकझिटिया के गौठान के निरीक्षण के दौरान गौठान में उपस्थित महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों से गोधन न्याय योजना अंतर्गत हो रहे लाभ और गोबर से निर्मित वर्मी कंपोस्ट के विक्रय की जानकारी ली। गौठान को मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में तैयार करने के प्रयासों की सराहना करते हुए योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिये।

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत दीवानभेड़ी के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से धान विक्रय के संबंध में जानकारी लेने के बाद समिति प्रबंधकों को किसानों को असुविधा न होने देने का ध्यान रखने कहा। अमलीडीही के गौठान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्वसहायता समूह के माध्यम से मशरूम उत्पादन कार्य की सराहना की। ग्राम पंचायत घोघरे में कुंआ और नरवा विकास कार्य का निरीक्षण भी किया गया और निजी हितग्राहीमूलक कार्य में अच्छे जलस्तर को देखते हुए क्षेत्रफल में वृद्धि के संबंध में चर्चा की। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव लेखराम चंद्रवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया प्रतीक प्रधान, सहायक परियोजना अधिकारी फैज मेमन और जनपद पंचायत डोंगरगांव व छुरिया के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!