
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान दलों की रवानगी शुरू हो गई है। आज सुबह से नगरीय निकायों में मतदान दलों ने अपनी आमद दे दी और यहां से पूरी तैयारियों के बाद रवानगी शुरू हो गई। भिलाई में मतदान दलों की रवानगी आरंभ होने के मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और एसएसपी बद्रीनारायण मीणा भी उपस्थित थे। इसके साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर पद्मिनी भोई और निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने मतदान दलों से कहा कि किसी भी तरह की दिक्कत होने पर अपने सेक्टर ऑफिसर को तुरंत जानकारी दें। निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें। मतदान केंद्रों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन पूरी तरह से सुनिश्चित करें। पूरी तरह से पारदर्शिता बरतें और मतदान केंद्र पहुंचते ही सेक्टर ऑफिसर को अवगत कराएं। कलेक्टर ने रिटर्निंग ऑफिसर पद्मिनी भोई से भी तैयारियों की जानकारी ली। रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। मतदान दलों को भी सारी सामग्री प्रदान की जा चुकी है। कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सैनिटाइजर और मास्क भी किट में उपलब्ध कराए गए हैं। मतदान दलों को निर्देश दिए गए हैं कि कोविड प्रोटोकॉल का यथोचित पालन करें।
जिले में भिलाई के साथ रिसाली निगम, भिलाई चरोदा निगम, जामुल और उतई में मतदान दलों की रवानगी शुरू हो गई है। अधिकारियों ने इन स्थलों का भी भ्रमण किया और मतदान दलों से चर्चा के दौरान मतदान दलों से कहा कि गाइडलाइन के मुताबिक सभी तरह की तैयारियां सुनिश्चित कर लें। सेक्टर ऑफिसर से समन्वय करें ताकि निर्वाचन निर्विध्न और पारदर्शी रूप से संपन्न किया जा सके।
जिले में 226 भवनों में 733 मतदान केंद्र
भिलाई 463 मतदान दल
रिसाली 122 दल
भिलाई चरौदा 112 दल
जामुल 35 दल
उतई 1 दल
20 प्रतिशत अतिरिक्त दल सभी जगहों पर होंगे।
सेक्टर ऑफिसर कुल 61
भिलाई 32
रिसाली 13
भिलाई चरौदा 12
जामुल 3
उतई 1
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal