Breaking News

प्रियंका गांधी कल करेंगी कानपुर में प्रचार : उत्साहित कांग्रेसजन चुनावी तैयारियों में जोरशोर से जुटे : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरण वोरा ने कानपुर कैंट पहुंचते ही कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान की जानकारी ली। वोरा ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अंशू तिवारी से भी कांग्रेस प्रत्याशियों के डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के संबंध में चर्चा की। वोरा ने बताया कि कल 16 फरवरी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कानपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगी।

वोरा ने कहा कि प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। यहां प्रियंका गांधी के दौरे की जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। वोरा ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष नौशाद मंसूरी से भी चुनाव अभियान और प्रियंका के दौरे को लेकर विस्तार से चर्चा की।

वोरा ने बताया कि कानपुर कैंट में कांग्रेस प्रत्याशी की स्थिति काफी मजबूत है। प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार अभियान से कानपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन जाएगा। वोरा ने आज शाम कानपुर पहुंचने के बाद से लगातार कांग्रेसजनों से मुलाकात कर रहे हैं।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!