
- न्यायिक जांच आयोग की अधिसूचना का राजपत्र में प्रकाशन
बस्तर जिला के थाना दरभा के अंतर्गत झीरमघाटी क्षेत्र में 25 मई 2013 को घटित नक्सली घटना के संबंध में अतिरिक्त बिन्दुओं की जांच दो सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग द्वारा की जाएगी। आयोग में अध्यक्ष न्यायमूर्ति सतीश के. अग्निहोत्री और सदस्य न्यायमूर्ति जी.मिन्हाजुद्धीन पूर्व न्यायाधीश उच्च न्यायालय बिलासपुर हैं। इस संबंध में अधिसूचना का प्रकाशन राजपत्र में 11 फरवरी 2022 को कर दिया गया है।
न्यायिक जांच के लिए दो अतिरिक्त विषय हैं। पहला यह है कि क्या घटना के बाद पीड़ितों को समुचित चिकित्सकीय व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। दूसरा बिंदु यह है कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए क्या समुचित कदम उठाए गये थे? इन बिंदुओं को जांच में शामिल किया गया है। अन्य बिन्दु माननीय आयोग या राज्य शासन के पारिस्थितिक आवश्यकतानुसार निर्धारित किये जाएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal