Breaking News

वंचित समुदाय ने पहली बार देखी सिरपुर की वैभवशाली बौद्ध विरासत

  • बौद्ध महोत्सव-2022 में नि:शुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई समाज ने, चिकित्सा शिविर में भी दी भागीदारी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई। बौद्ध समाज का वंचित तबका पहली बार सामाजिक पहल के माध्यम से वैभवशाली बौद्ध वैभव की राजधानी सिरपुर देख पाया। बौद्ध समाज के जागरुक लोगों की पहल पर वंचित समुदाय के लिए दुर्ग से सिरपुर के लिए बस द्वारा धम्म यात्रा की नि:शुल्क सेवा उपलब्ध कराई गई। खास तौर पर झरिया पारा रूआबांधा बस्ती के लोग लाभान्वित हुए। बस्तीवासी वहां बौद्ध काल व धर्म से जुड़े पुरावशेष और अपनी भव्य विरासत देखकर दंग रह गए।

16 फरवरी बुधवार माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व की सबसे बड़ी बौद्ध विरासत सिरपुर में भव्य मेला का आयोजन नागार्जुन फाउंडेशन द्वारा किया गया था। इस अवसर पर वहां डॉ. अम्बेडकर स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ और समता सुरक्षा सेना छत्तीसगढ़ द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। नि:शुल्क बस की सेवा भी उपलब्ध कराई गई।


सुबह 6 कलेक्टोरेट परिसर दुर्ग स्थित बाबा साहेब अम्बेडकर प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर मोमबत्ती जलाई गई। डॉ. उदय धाबर्डे ने पंचशील ध्वज दिखाकर धम्म-यात्रा सिरपुर के लिए बस को रवाना किया। सिरपुर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भदंत आर्य नागार्जुन सुराई ससाई ने किया। उद्घाटन में नागार्जुन फाउंडेशन सिरपुर के कृष्णा नंदेश्वर, विभागीय जांच आयुक्त छत्तीसगढ़ शासन दिलीप वासनीकर, समता सेना छत्तीसगढ़ दुर्ग के जिलाध्यक्ष अनिल जोग, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक धवले, अशोक मडामे, आशा जुलमे, दिनेश भौतिक, अनिल उइके, धीरज धोटे सहित अन्य मौजूद थे।

 

यहां आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ. उदय कुमार धाबर्डे , डॉ. अरविन्द चौधरी , डॉ. वेदिता जोग और डॉ. सौरभ गौतम ने अपनी सेवाएं दी और लोगों का उपचार किया। इस दौरान सिरपुर मेडिटेशन सेंटर में पौधरोपण किया गया। इस महोत्सव में बनारस उत्तर प्रदेश से मोटरसाइकिल से पहुंचे श्रद्धालुओं से भिलाई के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। आयोजन में डॉ. उदय ने भंते सुरई ससाई के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर, हैंड सैनिटाइजर, एन-95 मास्क, दस्ताने, विटामिन सी टेबलेट, प्रोटीन पाउडर और पल्स ऑक्सीमीटर दान में दिया।

कार्यक्रम का संचालन अनिल जोग ने किया। सिरपुर में आगंतुकों के लिए भोजन-पानी की विशेष व्यवस्था नागार्जुन फाउन्डेशन और यूथ फ़ॉर आम्बेडकरिज्म और दवाओं की व्यवस्था रामराव ढोक, डॉ. सौरभ गौतम और डॉ. उदय धाबर्डे द्वारा की गई थी। बस में यात्रियों की सुविधा, दवाई वितरण की व्यवस्था समता सुरक्षा सेना के पदाधिकारी अनिल उइके, दिनेश भौतिक, दीक्षित उइके, निखिल साखरे व अन्य साथियों ने संभाली।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!