Breaking News

अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर : बिल्डिंग मटेरियल जब्त

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर राजस्व विभाग, नगर निगम और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की संयुक्त टीम ने आज चिखली और ढाबा में अवैध प्लाटिंग करने वाले के विरूद्ध कार्रवाई की। राजनांदगांव नगर निगम द्वारा चिखली और ढाबा के लगभग 13 एकड़ क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने वाले चार भूमि मालिकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की गई। अवैध प्लाटिंग के लिए बनाए गए मार्ग को जेसीबी से उखाड़ा गया। अवैध रूप से रखे गए मुरूम और गिट्टी को जब्त किया गया।

यहां पर अवैध प्लाटिंग करते हुए जल निकासी के लिए नाली की व्यवस्था किए बिना गुणवत्ताविहीन सीसी रोड बना कर प्लॉट बिक्री की जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि जनसामान्य को गलत जानकारी देकर प्लाट विक्रय किया जाता है। एक बार भूमि विक्रय करने के बाद ऐसे प्लाटिंग करने वाले परिदृश्य से हट जाते हैं और लोगों को अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए भटकना पड़ता है। राज्य शासन द्वारा ऐसे अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश गए हैं।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने अवैध प्लाटिंग करने वालों के विरुद्ध एफ आईआर दर्ज करने के निर्देश दिये हैं। जिले में अवैध प्लाटिंग करने वालों की सूची हल्का पटवारियों द्वारा तैयार की जा रही है। सभी अवैध प्लाटिंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम अरूण वर्मा, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, उपसंचालक नगर तथा ग्राम निवेश सूर्यभान सिंह और नगर निगम से प्रभारी अधिकारी संदीप तिवारी उपस्थित रहे।

Check Also

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों, ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!