Breaking News

बाबूजी ट्राफी टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल आज

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की स्मृति में बाबूजी ट्राफी टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच आज दोपहर 3 बजे शुरू हुआ। शासकीय जेआरडी स्कूल के मैदान में फाइनल मैच गंजपारा वार्ड 37 और रायपुर नाका वार्ड 47 के बीच खेला जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने फाइनल मैच का उद्घाटन किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करने के साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की नसीहत दी। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल भी मौजूद थे।

बाबूजी ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट में दुर्ग शहर की कुल 52 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 31 हजार रुपए नगद राशि के साथ बाबूजी ट्राफी दी जाएगी। उपविजेता को 15 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 7500 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
इसके अलावा बेस्ट ऑलराउंडर, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समेन के पुरस्कार भी घोषित किये जाएंगे। आयोजन समिति के रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि तीसरा स्थान पाने के लिए वार्ड 24 संतरा बाड़ी और वार्ड 23 मालवीय नगर के बीच मुकाबला हुआ। टूर्नामेंट के सभी मैचों में बेस्ट प्लेयर को मेन ऑफ मैच का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है। फाइनल मैच के दौरान पूर्व पार्षद शकुन ढीमर के अलावा आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!