Breaking News

जिले में पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी से : ढाई लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / जिले में सघन पल्स पोलियो अभियान का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। अभियान 27 फरवरी से शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए आवश्यक तैयारियां कर ली है। इस बार जिले के 2.52 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुलाक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला टीकाकरण अधिकारी सीबीएस बंजारे ने बताया कि 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया जाएगा।  अभियान में जिला प्रशासन भी स्वास्थ्य विभाग के साथ पूरी सहभागिता रखेगा। अभियान के तहत 27 फरवरी को
निर्धारित बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अगले दो दिन तक घर-घऱ जाकर दवा पिलाई जाएगी।”
पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए ब्लाक स्तर पर स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग के अफसरों के साथ मितानिनों की वर्चुअल बैठक ली गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा गया है कि अपने नजदीकी पल्स पोलियो बूथ में निर्धारित उम्र के बच्चों को ले जाकर पोलियो की ड्रॉप पिलाएं।

1010 बूथों में पिलाई जाएगी दवा
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए 1,010 बूथ जिले भर में बनाए जा रहे हैं। कुल 2,021 टीमें इन बूथों में दवा पिलाने का कार्य करेंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 4,041 वैक्सीनेटर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। 210 सुपरवाइजर इस पूरे कार्यक्रम की मॉनीटरिंग करेंगे और यह देखेंगे कि हर बच्चों को दवा पिलाई गई है या नहीं।

कोरोना गाइड लाइन का किया जाएगा पालन
पोलियो ड्रॉप पिलाने के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। 0-5 साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने आने वाले लोगों को मास्क लगाना होगा। मास्क लगाए बिना आने वाले लोगों को मास्क लगाकर आने के लिए कहा जाएगा। इस दौरान दवा पिलाने वाले व्यक्ति द्वारा भी कोविड गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। घर-घर दवा पिलाने के दौरान भी लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने और घर से निकलते समय मास्क और सेनेटाइजर लेकर जाने के लिए समझाया जाएगा।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!