
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग जिला NSUI ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में लेने की मांग की है। एनएसयूआई नेताओं ने आज दुर्ग यूनिवर्सिटी में कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कहा कि कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।कॉलेज की सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मॉड में लेना आवश्यक है।

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के निर्देश पर दुर्ग के एनएसयूआई नेता आकाश कनोजिया, अमन दुबे और राहुल के नेतृत्व में स्टूडेंट्स ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर सभी छात्र-छात्राओं और उनके पालकों को भय है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन पढ़ाई होने के कारण कई क्षेत्रों में नेटवर्क प्रॉब्लम के कारण ऑनलाइन क्लास में ठीक से पढ़ाई नहीं हो पाई।
स्टूडेंट्स ने कहा कि उनकी क्लासेस केवल दो माह चली है। इस दौरान भी चुनाव या ठंड की छुट्टी के कारण ठीक से पढ़ाई नहीं हो पाई। ऑनलाइन कक्षाएं होने पर परीक्षा भी ऑनलाइन पद्धति से ही होना चाहिए। स्टूडेंट्स ने कहा कि अगर कोरोना संक्रमण फैलता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में कॉलेज स्टूडेंट राहुल सोनकर, गौरव संस्कार, अमित यादव, अनमोल, कुणाल, अमित कुर्रे, अमित साहू, संस्कार नागेश पांडे, गौरव, आशीष, साक्षी, प्रिया, योगिता, काजल, कुशनूर, अर्चना, अन्नू, ट्विंकल, निशांत वर्मा सहित अन्य छात्र-छात्राओं के अलावा एनएसयूआई के रवि साहू, गोल्डी, हरीश देवांगन, राज देवांगन, राकेश सिन्हा, राहुल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal