Breaking News

जनदर्शन : एशियाई गेम खेल चुकी मोनिका को खेलना है सीनियर नेशनल प्रतियोगिता : आर्थिक दिक्कतों के कारण प्रशासन से मांगी आर्थिक सहायता

  • कलेक्टर ने सुनी 52 नागरिको की समस्याएं

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / कलेक्टर जनदर्शन में आज जिले के 52 नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों के संबंध में कलेक्टर को आवेदन दिया। एशियाई गेम में प्रतिनिधित्व कर चुकी तलवारबाजी की खिलाड़ी मोनिका साहू ने खेल के क्षेत्र में तैयारी करने के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने आवेदन प्रेषित किया। उन्होंने बताया कि वह तलवार बाजी खेल में छत्तीसगढ़ स्तर पर गोल्ड व सिल्वर पदक जीत चुकी है। वर्तमान में राज्य की ओर से सीनियर नेशनल के लिए चयन हुआ है। 13 मार्च से 16 मार्च तक अमृतसर (पंजाब) में प्रतियोगिता होगी। आयोजन में भाग लेने के लिए उसे खुद पैसा खर्च करना होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह प्रतियोगिता में शामिल होने में समर्थ नहीं है। उन्होंने आर्थिक सहायता राशि देने की मांग की है।


जनदर्शन में शनिचरी बाजार के बाजू में अवैध निर्माण की शिकायत की गई। रामनगर सुपेला भिलाई के आवेदक ने अपनी निजी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर बहुमंजिला इमारत निर्माण करने की शिकायत की। उन्होंने कहा है कि फर्जी तरीके से भवन अनुज्ञा जारी करा कर अपने नाम पर भवन निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने  भूमि वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने कहा है। जनदर्शन में आज 52 आवेदन आए, इनमें से नागरिक सुविधाओं से संबंधित आवेदन भी आए। कलेक्टर ने अधिकारियों को इनका निदान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने राजस्व विभाग से संबंधित आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Check Also

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों, ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!