द सीजी न्यूज
दुर्ग। जिले के सेलूद में तंदुला नहर के तेज बहाव में रायपुर के दो युवक बह गए। दोनों युवक सेलूद में आयोजित ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने आए थे। ग्रामीणों ने एक युवक को बचा लिया, जबकि दूसरा युवक बह गया। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग शुरू कर दी है। मामला उतई थाना क्षेत्र का है।
रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र से कुछ युवक कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने सेलूद पहुंचे थे। प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद युवक तंदुला नहर के पास पहुंचे। इसी दौरान दो युवक नहर के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की तत्परता से एक युवक को बाहर निकाल लिया गया।
दूसरा युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। उसकी पहचान शिवम के रूप में बताई गई है। शिवम की उम्र करीब 17 वर्ष है और वह रायपुर के गुढ़ियारी का रहने वाला है।
एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने नहर में युवक की तलाश के लिए सर्चिंग शुरू कर दी है। तेज बहाव और पानी की स्थिति के कारण तलाश में दिक्कत आ रही है।
बताया जा रहा है कि युवक कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने साथियों के साथ सेलूद आया था। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम तंदुला नहर में संभावित स्थानों पर लगातार सर्चिंग कर रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
