Breaking News

होटल में चाय पी रहे भाजपा-नेता पर चाकू से हमला

द सीजी न्यूज

दुर्ग। रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 37 जोरातराई में शनिवार सुबह भाजपा नेता राजेंद्र सिंह यादव पर हमला कर दिया गया। वे एक होटल में बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे एक युवक ने पीछे से चाकू से वार कर दिया। राजेंद्र यादव के गले में चाकू लगा, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें तुरंत भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

राजेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि घटना सुबह करीब 8 बजे की है। वे रोज की तरह चाय पीने के लिए होटल पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी युवक वहां आया और पीछे से चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर लोग घबरा गए। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

Check Also

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बड़ी कार्रवाई

डिजाइन में तकनीकी खामियों के बाद जी.टी. डिज़ाइन स्टूडियो के अनुबंध समाप्त करने के निर्देश, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!