Breaking News

सद्गुरु कबीर सत्संग भवन में पेवर ब्लॉक का कार्य पूर्ण, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण

द सीजी न्यूज

दुर्ग। केबिनेट मंत्री व दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से पोटियाकला वार्ड स्थित श्री सद्गुरु कबीर सत्संग भवन परिसर में 15 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक का कार्य पूर्ण कराया गया है।

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने सत्संग भवन परिसर का निरीक्षण कर पूर्ण हुए कार्यों का जायजा लिया। धार्मिक-सामाजिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण इस परिसर में पेवर ब्लॉक लगाए जाने से परिसर की स्वच्छता, सुविधा और सुंदरता बढ़ी है।

इस अवसर पर मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि जनता से किया गया प्रत्येक वादा हमारे लिए केवल घोषणा नहीं, बल्कि एक संकल्प है। उस संकल्प को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

दईहान स्थल का भी किया निरीक्षण

इसी क्रम में मंत्री गजेन्द्र यादव ने पोटियाकला वार्ड स्थित दईहान स्थल का भी निरीक्षण किया। स्थानीय नागरिकों की मांग पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों और इंजीनियरों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान दईहान परिसर में पेवर ब्लॉक, डोम शेड सहित आवश्यक सौंदर्यीकरण एवं जनसुविधा से जुड़े कार्यों की रूपरेखा पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करने तथा निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और सामाजिक उपयोग के स्थलों का बेहतर विकास क्षेत्रवासियों की सुविधा से सीधे जुड़ा हुआ है। ऐसे स्थानों पर आवश्यक सुविधाओं का विस्तार कर उन्हें स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना हमारी प्राथमिकता है।

मंत्री यादव ने कहा कि दुर्ग शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकता और नागरिकों की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के साथ ही उनकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि विकास कार्यों का स्थायी लाभ क्षेत्रवासियों को मिल सके।

Check Also

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रदेश में खेल अधोसंरचना का तेजी से हो रहा विस्तार, रायपुर में 60 करोड़ रुपए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!