
- पार्किंग की समस्या का सभी निगमों में निराकरण के स्थायी उपाय करने के दिये निर्देश
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / दुकानों के बाहर सामान रखकर कारोबार करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाजार के लिए सड़कों के आसपास की जगह घेरने पर भी सख्ती के निर्देश निगम आयुक्तों को दिये गए हैं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज निर्देश देते हुए कहा कि निगम आयुक्त सुनिश्चित करें कि दुकानों के बाहर सामान रखकर कारोबार न किया जाए। इसके कारण ट्रैफिक बाधित होता है और आम नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कलेक्टर ने कहा कि कई निगम क्षेत्रों में सड़कों के बिल्कुल पास तक बाजार लगाया जा रहा है। इस पर भी सख्ती से रोक लगाना जरूरी है। कलेक्टर ने स्वच्छता के लिए कड़े निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था तैयार करें कि समस्या का स्थायी निदान हो। जिन मार्केट एरिया में पार्किंग की दिक्कत आ रही है, वहां स्थायी व्यवस्था बनाएं। महतारी दुलार योजना के अंतर्गत पात्र सभी बच्चों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिये।
बैठक में अपर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, एडिशनल कलेक्टर पद्मिनी भोई, भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, सहायक कलेक्टर हेमंत नंदनवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
4 मार्च से 8 अप्रैल तक शिशु संरक्षण माह : पिलाए जाएंगे विटामिन ए और आईएफए सिरप
बच्चों को विटामिन ए और आईएफए की खुराक दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत 9 महीने से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन की सिरप और 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आईएफए का सीरप दिया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन भी लिया जाएगा। अति गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भेजा जाएगा। कलेक्टर ने इसका माइक्रो प्लान पूछा और कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में काम करने के निर्देश भी दिये।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal