

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
रूस ने गुरुवार को सुबह यूक्रेन पर हमला कर दिया। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के आदेश दिये और इसके बाद लगातार मिसाइल अटैक से यूक्रेन पर तबाही का मंजर देखने मिला। पहले अटैक में ही 40 सैनिकों की मौत की खबर मिली है। सैकड़ों सैनिक घायल हो गए हैं। यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय का कहना है कि ब्रोवरी और कीव में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 1 घायल हो गए हैं।
पूरे यूक्रेन में गोलाबारी जारी है। लगातार हमलों के कारण पूरे युक्रेन में दहशत फैल गई है। लोग बैंकों से अपना पैसा निकाल रहे हैं। सीमावर्ती इलाकों के साथ ही जिन शहरों में हमले हो रहे हैं, वहां के लोग शहर छोड़कर जा रहे हैं। राशन की किल्लत से बचने के लिए लोग घर पर ज्यादा से ज्यादा राशन जमा करने लगे हैं।
राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए।जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर भी कब्जा कर लिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की के सलाहकार ने रूस के हमले में 40 यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दर्जनभर से ज्यादा सैनिक घायल भी हुए हैं।

पूरी दुनिया की अर्थ व्यवस्था पर बुरा असर
रूस पर हमले के कारण पूरी दुनिया की अर्थ व्यवस्था पर विपरीत असर पड़ने की आशंका है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। सोने की कीमतों में भारी उछाल आने की संभावना है। यूक्रेन पर रूसी हमले की घोषणा के साथ गुरुवार को घरेलू बाजार धड़ाम हो गया है। रूस के यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में भारी बिकवाली का असर दिखा। दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स में जबरदस्त गिरावट देखी गई। आज शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 2,000 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal