Breaking News

प्रशासन ने अवैध मुरुम खनन मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया : युवा कांग्रेसियों ने रद्द की पदयात्रा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

जिले में रोड निर्माण कार्य के लिए लगातार अवैध खनन करने वाली एजेंसी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। निर्माण एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर आज जन जागरण पद यात्रा का ऐलान किया गया था। पदयात्रा शुरू होने से पहले दोपहर 12 बजे करीब एक हजार से ज्यादा युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुलगांव स्थित मिनी माता चौक पर एकत्रित हुए।

युवाओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर और युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जयंत देशमुख ने जिला प्रशासन के साथ धरना स्थल पहुंचकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही का आश्वसन दिया। इसके बाद युवा कांग्रेसियों ने मिनीमाता चौक से संभागायुक्त कार्यालय दुर्ग तक होने वाली पदयात्रा को रद्द कर दिया।

विगत 10 फरवरी को युवा कांग्रेसियों द्वारा बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय में जिले में अवैध मुरुम खनन और परिवहन पर रोक लगाने ज्ञापन सौंपा गया था। जिला प्रशासन द्वारा इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई। इससे नाराज होकर युवा कांग्रेसी कार्याकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ आज 24 फरवरी को जिला युवा काग्रेंस के सचिव धर्मेश देशमुख के नेतृत्व में जनजागरण पद यात्रा निकालने की घोषणा की थी।

युवा कांग्रेसियों ने कहा कि मेसर्स किरण बिल्डकॉन द्वारा बनाए जा रहे दुर्ग के पुलगांव नाका से अंजोरा तक फोरलेन मार्ग, दुर्ग के नेहरू नगर चौक से राजेन्द्र पार्क गंजपारा मिनीमाता चौक मार्ग चौड़ीकरण, दुर्ग के पुलगांव चौक से लेकर ग्राम अंडा तक बनाई जा रही है फोरलेन सड़क में ठेकेदार द्वारा अवैध तरीके से मुरुम खनन कर खपाया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा न सिर्फ दुर्ग जिले के गांवों में अवैध खनन किया गया बल्कि सीमावर्ती जिले बालोद और राजनांदगांव के गांवों के किसानों को डरा धमाकर 50 एकड़ से ज्यादा एरिया में कृषि भूमी को भी खोद दिया गया। ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन के समक्ष कई बार  शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई।

पदयात्रा शुरू होने से पहले जिला प्रशासन के प्रतिनिधि सीएसपी संजय ध्रुव, एसडीएम विनय पोयाम, पुलगांव टीआई नरेश पटेल के उपस्थिति में एआईपीसी के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर और प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव जयंत देशमुख द्वारा जल्द से जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। आज ज्ञापन सौंपने वालों में जिला युवा कांग्रेस के सचिव अशोक मिश्रा , अखिलेश जोशी, आकाश सेन, तुषार गायकवाड़, हेमन्त साहू, देवा चन्द्राकर, दीपांशु यादव, यशवंत देशमुख, कमल नारायण देशमुख, किशोर निषाद, चंद्रशेखर, महेश यादव, टीकम भास्कर, गुलशन शर्मा, विशाल घुववारे, लाला सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!