द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग संभाग के संभागायुक्त महादेव कावरे 1 मार्च को गुण्डरदेही और डौण्डी के तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गुण्डरदेही के तहसील कार्यालय में ग्रामीणों से बातचीत की। बासीन ग्राम से आए गजाधर लुदुराम ने बताया कि वह त्रुटि सुधार का कार्य कराने आया है, जिस पर संभागायुक्त ने तत्काल कार्य करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। संभागायुक्त ने तहसीलदार के न्यायालय में दर्ज कुछ प्रकरणों की ऑनलाइन प्रविष्टि न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और सभी प्रकरणों को ऑनलाइन प्रविष्टि के निर्देश दिए।
प्रकरणों की जांच के दौरान 2 प्रकरण 2 वर्ष से अधिक समय से पेंडिंग होने पर संभागायुक्त ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान न्यायालय नायब तहसीलदार गुण्डरदेही के 212 प्रकरण, न्यायालय तहसीलदार डौेंडी के 136 प्रकरण और न्यायालय नायब तहसीलदार डौेंडी के 52 प्रकरण लंबित पाए गए। संभागायुक्त ने अर्थदंड पंजी, दायरा पंजी, निरीक्षण पंजी की जांच की और कैश पंजी अपूर्ण पाए जाने पर गुण्डरदेही के तहसीलदार विनोद कुमार साहू और डौंडी के तहसीलदार नेहा ध्रुव को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
अधिवक्ता संघ द्वारा न्यायालय परिसर में पेयजल के लिए नए बोर कनेक्शन की मांग की गई, जिस पर संभागायुक्त द्वारा तत्काल एक कनेक्शन स्थापित करने के लिए कार्यवाही के निर्देश दिए गए। संभागायुक्त ने तहसील कार्यालय डौण्डी में बिना सूचना के अनुपस्थित कर्मचारी भूपेश कुमार, सहायक ग्रेड- 3 को तत्काल निलंबन आदेश जारी किया।
संभागायुक्त ने जनपद पंचायत डौेंडी में स्थित आदर्श गौठान सल्हाईटोला का आकस्मिक निरीक्षण किया और संचालित आजीविकामूलक गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने वहाॅ स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे मशरूम उत्पादन, दोना पत्तल निर्माण, सब्जी उत्पादन, ड्रैगन फ्रूट की खेती का अवलोकन किया और समूहों को हो रही आय से संबधित चर्चा की। गौठान में समूहों के आय से संबधित जानकारी अपडेट न करने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जनपद पंचायत डौण्डी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश ठाकुर और कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को तत्काल जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal