- जिनके पास एपीएल या बीपीएल राशन कार्ड नहीं हैं, वे शिविर में आकर कर सकते हैं आवेदन – आयुक्त
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / शहर में जिन लोगों के एपीएल या बीपीएल कार्ड नहीं बन पाए हैं, उन सभी के राशन कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। राज्य शासन के निर्देश पर दुर्ग के सभी वार्डों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नागरिक इन शिविर में आकर राशन कार्ड बनवा सकते हैं। राशन कार्ड बनाने और या पुराने राशन कार्ड से संबंधित कोई समस्या होने पर शिविर में आवदेन जमा किया जा सकता है।
शिविर में ओबीसी सर्वे में छूटे लोगों के आवेदन भी लिये जा रहे हैं। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने नागरिकों से इन शिविरों में आकर राशन कार्ड बनवाने की अपील की है। राशन कार्ड शिविर बनाने के लिए 7 मार्च से 9 मार्च तक शिविर लगाए जाएंगे। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी परिवार के पास राशन कार्ड होना चाहिए। जमा किये जा रहे आवेदनों की जांच के बाद भौतिक सत्यापन और पात्रता की जांच की कार्रवाई की जा रही है।
7 मार्च से 9 मार्च तक इन वार्डों में लगेंगे शिविर
वार्ड 30, 31, 32, 33 दिगम्बर जैन मंदिर
वार्ड 34, 35, 36, 37, 38 मोहन बाल मंदिर गंजपारा
वार्ड 39, 40, 41, 42, 43, 44 कसारीडीह
वार्ड 45, 46, 47, 48 प्राथमिक शाला विवेकानंद सभागार,
वार्ड 49, 50, 51, 52 शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी,
वार्ड 53 व 54 शासकीय प्राथमिक शाला पोटिया
वार्ड 55 शासकीय प्राथमिक शाला पुलगांव
वार्ड 57, 78 शासकीय प्राथमिक शाला उरला
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal