• मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन छात्र-छात्राओं को वाहन, ठहरने, भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई
  • गृह नगर जाने के लिए एयर टिकट के साथ उनके परिजनों को सकुशल सौंपा गया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा यूक्रेन संकट के दौरान छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए नई दिल्ली में सहायता केन्द्र बनाया गया है। सहायता केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी से आज 6 मार्च को शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ के 188 छात्र-छात्राओं की सुरक्षित वापसी हो चुकी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन छात्र-छात्राओं को वाहन, ठहरने, भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इन छात्र-छात्राओं को अपने गृह नगर जाने के लिए एयर टिकट कराकर उनके परिजनों को सकुशल सौंपा जा चुका है।