Breaking News

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने सिलाई सेंटर के साथ कोचिंग क्लास चला रही अल मदद सोसाइटी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने सेक्टर-7 भिलाई की संस्था अल मदद सोसाइटी एजुकेशन एंड वेलफेयर द्वारा सिलाई सेंटर के साथ-साथ कोचिंग क्लास की शुरूआत की है। सोसाइटी की संस्थापक और अध्यक्ष अंजुम अली ने बताया कि एक गैर सरकारी संगठन के तौर पर अल मदद सोसाइटी के सदस्य महिला सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय हैं। मुस्लिम महिलाओं द्वारा संचालित इस सोसाइटी ने पिछले 3 वर्षों में 30 गरीब छात्रों की शिक्षा की व्यवस्था की है।

संस्था की ओर से जरूरतमंदों को मेडिकल सुविधा भी प्रदान की जा रही है। संस्था ने एक जरूरतमंद को पेसमेकर लगवाया है और हर महीने जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सेक्टर-7 में सिलाई क्लास शुरू की गई है। मसाला उद्योग और मैरिज ब्यूरो भी शुरू किया गया है।

संगठन की ओर से करियर मार्गदर्शन और कोचिंग क्लास भी शुरू करने की तैयारी है। सोसाइटी के सदस्यों में कौसर खान, शबाना सिद्दीकी, शाहीन खान, फरीदा अली, रुखसाना सिद्दीकी, रेहाना परवीन, निशात परवीन, नीलोफर, परवीन, निकहत, शमीमा खान, नरगिस, अमीना, दिलशाद, हीरा बख्श और एसएन शेख सहित अन्य शामिल हैं।

 

Check Also

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

आईसीएमएआई के 11 दिवसीय एडवांस स्कील ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए प्रमाण-पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!