- कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने किया पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ विधानसभा में बजट पेश करते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा के बाद नगर निगम दुर्ग में आज जश्न मनाया गया। अधिकारी-कर्मचारियों में उल्लास और उत्सव का माहौल रहा। निगम परिसर में बुधवार को भी खुशियां मनाई गई थी और आज भी जश्न का दौर चलता रहा। अधिकारी कर्मचारियों ने महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त हरेश मंडावी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फैसले पर प्रसन्नता जताई। जश्न के माहौल में गुलाल लगाकर खुशी मनाई गई और पटाखे फोड़े गए।

निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने पटाखों की लड़ी में खुद आग लगाई और पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि राज्य सरकार की सौगात से ढाई लाख से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही उनके परिवारजनों को खुशी हुई है। आयुक्त हरेश मंडावी ने अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाए देते हुए कहा हम सबकी बरसों पुरानी मांग मुख्यमंत्री ने पूरी कर दी है। सभापति राजेश यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की सौगात से कल से पूरे प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारी खुशियां मना रहे हैं।


छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव शर्मा, महामंत्री अनिल सिंह, वीरेंद्र ठाकुर ने भी इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसी प्रकार कर्मचारी संघ की मांगों और समस्याओं को पूरा करेंगे। इस दौरान एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, जयश्री जोशी, भोला महोबिया, जमुना साहू, हमीद खोखर, राजकुमार नारायणी, श्रद्धा सोनी, एल्डरमेन अजय गुप्ता, कृष्णा देवांगन के अलावा सहायक अभियंता आरके जैन, प्रकाशचंद थवानी, वीपी मिश्रा, राजकमल बोरकर, पंकज साहू, दुर्गेश गुप्ता, शरद रत्नाकर, जावेद अली, मनोहर साहू, शुभम गोइर, राजू चंद्राकर, लवकुश शर्मा, ईश्वर वर्मा, लवकुश, शशि यादव, हेमलता वर्मा, सत्यनारायण शर्मा, भुवन दास साहू, शोएब अहमद, लक्ष्मी साहू, रोशनी आहूजा, चित्ररेखा, रेखा कुर्रे समेत अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal