- उद्योग-व्यवसाय शुरू करने के लिए अधिकतम 25 लाख रुपए का लोन मिलेगा
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत स्वयं का उद्योग और सेवा व्यवसाय का कार्य करने लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र के सभी वर्ग के हितग्राहियों को 35 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही वेबसाईट पर निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

निर्माण कार्य जैसे वेल्डिंग कार्य, फ्लाई एश ईट, मसाला निर्माण, फर्नीचर निर्माण, मिनी राइस मिल के लिए अधिकतम राशि 25 लाख और सेवा कार्य जैसे ऑटों रिपेयरिग, सिलाई कार्य, ब्यूटी पार्लर, साउंड सर्विस, इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग, फोटो कॉपी, फोटो स्टूडियो, कम्प्यूटर सेंटर के लिए अधिकतम 10 लाख रुपए लागत तक के लोन बैंक के माध्यम से देने का प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक ग्रामोद्योग, द्वितीय तल, जिला पंचायत कार्यालय-दुर्ग से संपर्क कर सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal