द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज राजधानी में प्रगति शिक्षा केन्द्र में दिवंगत पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता स्व. गोविंद लाल वोरा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रगति एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पत्रकारिता जगत के पुरोधा स्व. गोविन्द लाल वोरा को निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने अमूल्य योगदान दिया है।

राज्यपाल ने बताया कि देश के विकास और लोककल्याण में लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश के युवा पत्रकारों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सिद्धांतो से समझौता किये बिना भी पत्रकारिता की जा सकती है। जन-जन की आवाज बनें और सदा पीड़ित-शोषित लोगों के अधिकारों के लिए कार्य करें। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के अवसर पर स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन दुर्ग के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास, वरिष्ठ लेखक पत्रकार रमेश नैयर, गिरीश वोरा, प्रगति एजुकेशन समूह के सदस्य, विद्यार्थी और पालकगण उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal