Breaking News

वैदिक होलिका दहन का आयोजन : गोबर के कंडों और औषधीय लकड़ियों से जलेगी होली : सैकड़ों गौघृत के दीप जलेंगे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

माँ पंचगव्य चिकित्सा व अनुसंधान केन्द्र ग्राम लिटिया के मार्गदर्शन में राजनांदगांव शहर के मध्य स्कूल प्रांगण में वैदिक होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। देशी गोवंश के गोबर के कंडों से होली जलाई जाएगी। सैकड़ों की संख्या में गौघृत के दीप जलेंगे। औषधीय लकड़ियों का उपयोग किया जाएगा, जिससे पॉल्युशन और संक्रमण दूर करने में मदद मिलेगी।


पर्यावरण रक्षा, गौरक्षा और कोरोना महामारी वायरस की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए 8 मार्च को महावीर चौक में अनुसंधान केन्द्र द्वारा आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि होलिका दहन का आयोजन शहर के मध्य स्थित मुनिस्पल स्कूल मैदान में किया जाएगा। पिछले बार वैदिक होली का आयोजन लिटिया में रखा गया था, जिसके कारण शहरवासियों को इसका लाभ नहीं मिल पाया था। इस बार वैदिक होलिका दहन का आयोजन शहर के बीच किया जाएगा।
वैदिक होलिका दहन आयोजन समिति से राधेश्याम गुप्ता (पूर्व पार्षद), राजेश गुप्ता (पार्षद), अवधेश प्रजापति (पार्षद), राज बहादुर सिंह (गोसेवक), नरेन्द्र तिवारी, धीरज द्विवेदी, राकेश सोनी के साथ अनुसंधान केन्द्र की ओर से आर्य प्रमोद, हार्दिक कोटक, प्रज्ञानंद मौर्य और आनंद श्रीवास्तव आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!