Breaking News

28 व 29 को बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

  • एटीएम में हो सकती है कैश की किल्लत
  • केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में  देश भर के बैंक बंद रहेंगे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

शनिवार और रविवार को अवकाश के बाद 28 और 29 मार्च को बैंक यूनियन की हड़ताल के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा। देश भर की बैंक यूनियनों ने सरकार की कथित निजीकरण की नीतियों के विरोध में दो दिन हड़ताल करने का आह्वान किया है।

भारतीय बैंक संघ (IBA) के हवाले से बताया गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण और बैंक कानून संशोधन विधेयक-2021 के विरोध में बैंक यूनियन द्वारा 28 और 29 मार्च को दो दिवसीय हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसिएशन (AIBEA), बैंक एम्प्लॉयज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) हिस्‍सा लेंगे। देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कहा गया है कि बैंक यूनियन की हड़ताल की वजह से 28 मार्च और 29 मार्च को बैंक काम-काज प्रभावित रहेगा।

ग्रामीण बैंक भी रहेंगे बंद

इस बार ग्रामीण बैंकों में भी हड़ताल का असर रहेगा। ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन का कहना है कि हड़ताल का नोटिस केंद्र सरकार को पिछले महीने ही भेज दिया गया है। एसोसिएशन का कहना है कि सरकार ग्रामीण बैंकों से भी पीछा छुड़ाना चाहती है। केंद्र सरकार इन बैंकों में अपनी 50 फीसदी हिस्‍सेदारी निकालना चाहती है। अभी ग्रामीण बैंकों में केंद्र सरकार की 50 फीसदी और राज्य सरकार की 15 प्रतिशत हिस्‍सेदारी है। संबंधित सरकारी बैंक की 35 फीसदी पूंजी लगी लगी हुई है।

Check Also

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

आईसीएमएआई के 11 दिवसीय एडवांस स्कील ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए प्रमाण-पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!