द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज अंतर्क्षेत्रीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में दुर्ग रीजन की टीम के खिलाड़ी रजनीश ओबेराय ने मेन्स सिंगल में प्रथम और मेन्स डबल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर दुर्ग क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्य अभियंता एम. जामुलकर ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अखिल भारतीय विद्युत टेबल-टेनिस प्रतियोगिता के लिए भी रजनीश ओबेराय का चयन हुआ है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में अंतर्क्षेत्रीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन अटल बिहारी ताप विद्युत गृह मड़वा में किया गया। स्पर्धा में मेन्स सिंगल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दुर्ग रीजन के रजनीश ओबेराय ने बिलासपुर के समीर तिवारी को 3-1 से हराकर चैम्पियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा किया। मेन्स डबल में रजनीश ओबेराय और अशोक महेंद्रु रनर रहे। प्रतियोगिता में पॉवर कंपनी की सात टीमों ने हिस्सा लिया। दुर्ग रीजन की टीम में ओबेराय सहित दिलीप पाठक, इन्दर सोनकर, योगेश प्रसाद पटेल और देवेन्द्र कुमार निर्मलकर शामिल थे।
दुर्ग रीजन के सभी प्रतिभागियों और रजनीश ओबेराय को अतिरिक्त मुख्य अभियंता एच.के.मेश्राम, अधीक्षण अभियंता एस.आर.बांधे, एके गौराहा और तरूण कुमार ठाकुर, कार्यपालन अभियंता सनीली चौहान, ममता कश्यप, वरिष्ठ कल्याण अधिकारी डी.के.डुंभरे, प्रकाशन अधिकारी माया चन्द्राकर सहित दुर्ग क्षेत्र के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों ने उत्साहवर्धन करते हुए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal