Breaking News

नगर निगम के कामकाज पर विधायक और पूर्व महापौर ने क्यों जताई नाराजगी ?

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

नगर निगम के कामकाज में लापरवाही और विकास की सुस्तचाल को लेकर आज विधायक अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने खुलकर नाराजगी जताई। वोरा और वर्मा ने गंजपारा चौक से शिवनाथ तट पर स्थित मुक्तिधाम तक 4 करोड़ की लागत से रोड निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य के शुभारंभ अवसर पर साफ कहा कि अगर भूमिपूजन या विकास कार्यों का शुभारंभ किया जा रहा है तो तत्काल काम भी शुरू होना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि टेंडर प्रक्रिया सहित विकास कार्य कराने में हो रही लेटलतीफी ठीक नहीं है। सभी कार्य तत्काल शुरू होना चाहिए और समयसीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए।

दरअसल नगर निगम में ज्यादातर विकास कार्यों की फाईलें सुस्तचाल से चल रही है। जमीनी स्तर पर विकास कार्य भी काफी देर से शुरू हो रहे हैं। कई काम शुरू होने के बाद रुक रुक कर होते हैं जिससे आम जनता में नाराजगी बढ़ रही है। इस मामले को लेकर विधायक अरुण वोरा कई बार नाराजगी जता चुके हैं। वोरा का कहना है कि आम जनता को सुविधा देने के काम में किसी भी तरह की देर नहीं होनी चाहिए। वोरा ने आज इसी सिलसिले में यहां तक कह दिया कि जनभावनाओं पर खरा न उतरने वाले जनप्रतिनिधियों को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। आज पूर्व महापौर और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा ने भी नगर निगम की लेटलतीफी को लेकर नाराजगी जता दी।

पहले नाली निर्माण सहित अन्य कार्य होंगे : बाद में होगा डामरीकरण – बाकलीवाल

इधर महापौर धीरज बाकलीवाल का कहना है कि दो दिन पहले गौरवपथ उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ हुआ। इस कार्य के तहत रोड के किनारे नाली निर्माण किया जाना है। यह कार्य होने के बाद चौड़ीकरण करते हुए डामरीकरण किया जाएगा। इसी तरह आज गंजपारा चौक से शिवनाथ मुक्तिधाम तक रोड उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस रोड के दोनों ओर पहले नालियों का निर्माण होगा, उसके बाद ही रोड का डामरीकरण कार्य किया जाएगा। दोनों स्थानों पर नाली आदि के कार्य प्रारंभ हो गए हैं। भूमिपूजन या शुभारंभ के बाद तत्काल डामरीकरण कार्य शुरू नहीं किया जा सकता। नाली निर्माण के कार्यों सहित अन्य कार्य पूरे होने के बाद अंत में डामरीकरण कार्य कराया जाएगा।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!