Breaking News

नगर निगम का दावा बेहतर पानी सप्लाई का : हकीकत कुछ और : वाटर सप्लाई सिस्टम का फिर भट्‌ठा बैठा

  • 24 एमएल़डी फिल्टर प्लांट में खराबी के कारण कई इलाकों में घंटो देर से नल खुले
  • बस कुछ देर के लिए हुई पानी सप्लाई  

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

नगर निगम ने कल और आज यह दावा करते हुए प्रेस नोट जारी किया कि शहर में पानी सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त हो रही है। विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल और कमिश्नर हरेश मंडावी का गुणगान करते हुए निगम अफसरों ने बयान जारी किया कि अमृत मिशन प्रोजेक्ट का काम लगभग पूर्णता की ओर है। दावा यह भी किया गया कि व्यवस्था सुधर गई है। शहर टैंकर मुक्त हो गया है।

सच ये है कि आज प्रेस नोट जारी होने के महज चंद घंटे के बाद ही नगर निगम के दावों की कलई खुल गई। शाम को शहर के कई इलाकों में नल ही नहीं खुले। खुले तो देर से खुले। कुछ देर के लिए खुले नल। आम जनता को न तो नल खुलने में देर होने की खबर दी गई, न कोई पूर्व सूचना। झूठे दावों की जगह सही सूचना दे दी जाती तो बेहतर होता। लेकिन, ऐसा नहीं किया गया।

नतीजा ये हुआ कि, शाम की पाली में आधे शहर में भीषण गर्मी के मौसम में जनता परेशान …     

नल न खुलने की वजह क्या रही ? किसी को खबर नहीं। 

जब फोन लगाया गया तो जिम्मेदारों ने रिसीव नहीं किया।

नगर निगम के कंट्रोल रूम में फोन करने पर बाकायदा शिकायत नोट की गई। नाम, पता, फोन नंबर नोट किया गया। नल खुलेगा या नहीं इस बारे में कोई जवाब नहीं मिला। कंट्रोल रूम में बैठे शख्स ने बस इतना ही कहा पता लगाता हूं सर, कि क्यों नल नहीं खुला? इतना कहकर फोन रख दिया। बाद में एक पूर्व पार्षद ने बताया कि 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में खराबी आ गई है।

नगर निगम की वर्किंग गजब की है… दावे भी गजब के हैं … दावों का झूठ भी गजब का है…

भरी सभा में विधायक अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा जब नगर निगम के कामकाज को लेकर सवाल उठाते हैं तो गलत क्या है। 

निगम के पानी सप्लाई सिस्टम का जैसे भट्‌ठा बैठ चुका है। बार-बार नल बंद। व्यवस्था सुधारने के बार-बार दावे … नतीजा फिर वही … शून्य बटा सन्नाटा।   

पद्मनाभपुर में साढ़े तीन बजे नल खुलना था लेकिन वहां शाम 7 बजे के बाद नल खुला। सिर्फ 10 मिनट के लिए।  

दीपक नगर में रात नौ बजे तक नल नहीं खुले।

जब सत्तापक्ष लापरवाह हो और विपक्ष कमजोर … और अकर्मण्यता का लबादा पक्ष विपक्ष ने ओढ़ रखा हो तो … जनता को दुष्परिणाम भुगतना ही पड़ेगा …

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!