Breaking News

वोरा ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

द सीजी न्यूज़

कॉंग्रेस सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर स्टेट वेयर हाऊसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ कॉंग्रेस विधायक अरुण वोरा ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वोरा ने शुभकामना संदेश में उम्मीद जताते हुए कहा है कि राहुल गांधी देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप शीघ्र ही कांग्रेस अध्यक्ष का पद सम्हालेंगे।

वोरा ने कहा कि वर्तमान में देश को राहुल गांधी जैसे दूरदर्शी सोच रखने वाले राजनीतिक व्यक्तित्व की जरूरत है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का हर कार्यकर्ता चाहता है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कॉंग्रेस पूरी मजबूती से देश की सत्ता हासिल करे और जनता की सेवा का संकल्प लें। 

Check Also

भिलाई नगर निगम की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, 42 वार्डों के 11,339 मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में दर्ज : 7 अधिकारियों को नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग/ नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए तैयार की जा रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!