Breaking News

अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह : राहुल बोले – 8 साल में 16 करोड़ नौकरी देना था … लेकिन युवाओं को सिर्फ पकौड़े तलने का ज्ञान मिला

द सीजी न्यूज 

सेना की नई भर्ती स्कीम अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू हो गया है। जंतर मंतर पर पुलिस और रेपिड एक्शन फोर्स तैनात किया गया है। सत्याग्रह में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी,सचिन पायलट, अजय माकन सहित बड़ी संख्या में प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं।

इधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को बेरोजगारी के अग्निपथ पर चलने को मजबूर कर दिया है। युवाओं को बार-बार नौकरी की झूठी उम्मीदें दी जा रही हैं। 8 सालों में 16 करोड़ नौकरियां देनी थीं, मगर युवाओं को सिर्फ पकोड़े तलने का ज्ञान मिला।

कांग्रेस के सत्याग्रह में प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के नेता अग्निपथ विरोधी तख्तियां लेकर बैठे हैं। आज राहुल गांधी का जन्मदिन भी है, लेकिन उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे उनका जन्मदिन न मनाएं। इससे पहले कल सोनिया गांधी ने एक चिट्‌ठी लिखकर युवाओं से अपील की थी कि वे विरोध करने के लिए अहिंसक तरीका अपनाएं। यह योजना पूरी तरह से दिशाहीन है और युवाओं के साथ छलावा हो रहा है। कांग्रेस इस योजना को वापस करवाने के लिए अहिंसक तरीके से आंदोलन करेगी।

पायलट बोले – सोच समझकर नहीं बनी अग्निपथ योजना
सचिन पायलट ने कहा – सरकार ने तय कर लिया है कि न किसी की सुनेंगे न देखेंगे, बस लोगों पर स्कीम थोप देंगे। पायलट ने युवाओं से शांति की अपील करते हुए कहा – हिंसा किसी चीज का जवाब नहीं है। लोगों के मन में जो आक्रोश है, उसे सरकार को बहुत गंभीरता से सोचना चाहिए। प्रधानमंत्री के लिए 8 हजार करोड़ का जहाज न लिया जाता, सेंट्रल विस्टा ना बनाते तो पेंशन योजना का बजट का कम नहीं होता। अग्निपथ योजना बनाने के बाद लगातार बदलाव हो रहे हैं। ये प्रमाण है कि इस योजना के बारे में सोचा ही नहीं गया।

Check Also

भिलाई नगर निगम की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, 42 वार्डों के 11,339 मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में दर्ज : 7 अधिकारियों को नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग/ नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए तैयार की जा रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!