द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला में मरवाही विधानसभा और कोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए 151 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत के 78 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें मरवाही विधानसभा क्षेत्र में 56 करोड़ 20 लाख रुपये के 15 कार्यों और कोटा विधानसभा क्षेत्र में 20 लाख रुपए के 4 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। भूमिपूजन के कार्यों में मरवाही विधानसभा क्षेत्र में 84 करोड़ 73 लाख रुपए के 55 कार्य और कोटा विधानसभा क्षेत्र में 9 करोड़ 96 लाख रुपए के 4 निर्माण कार्य शामिल हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
