Breaking News

सूर्यकांत तिवारी के वीसी, जोगी, रमन से रहे मधुर संबंध : कांग्रेस और भाजपा की सरकारों में कई मंत्रियों के करीबी : भूपेश सरकार में भी मिला वरदहस्त … अब लगा रहे सनसनीखेज आरोप : देखिये पूरा वीडियो …

द सीजी न्यूज 

इंकम टैक्स छापे के बाद सुर्खियों में आए कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के संबंध प्रदेश के शीर्ष सत्ता में रहे राजनेताओं से आत्मीय संबंध रहे हैं। चाहे वे कांग्रेस के ताकतवर नेता विद्याचरण शुक्ल हों या अजीत जोगी या फिर 15 साल तक भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डॉ रमन व अन्य मंत्री हों। रमन सरकार के कार्यकाल के दौरान सत्ता के गलियारों में ताकतवर और बेहद करीबी रहे सूर्या के लिए प्रदेश में भूपेश बघेल सरकार बनने पर कोई मुश्किलें खड़ी नहीं हुई बल्कि आसान हो गई। सूर्यकांत तिवारी का करिश्माई और कारोबारी चेहरा हर दौर में चमकता रहा। दमकता रहा।

राजनीतिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय सत्ता में बेहद प्रभावशाली रहे विद्याचरण शुक्ला तो सूर्यकांत तिवारी को एक तरह से अपने पुत्र की तरह मानते थे। मुख्यमंत्री अजीत जोगी के कार्यकाल के दौरान भी सूर्यकांत तिवारी पूरे प्रदेश में जोगी के खासमखास युवा नेता की तरह दौरा करते और उनके सितारे चमकते रहे। इसी दौर में सूर्यकांत तिवारी का कारोबार तेजी से चमका। डॉ रमन सिंह की सरकार बनने पर मैनेजमेंट में माहिर सूर्यकांत तिवारी के संबंध सहित रमन समेत कई मंत्रियों के साथ प्रगाढ़ संबंध रहे। सत्ता पलटी और भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद सूर्यकांत तिवारी की हैसियत कम नहीं हुई। बीते 22 साल में सूर्यकांत तिवारी की ताकत में कभी कमी नहीं हुई … लगातार इजाफा हुआ।

भाजपा से लेकर कांग्रेस के हर मुख्यमंत्री के बेहद करीबी संबंध रहे सूर्यकांत तिवारी ने अब जो वीडियो जारी किया है…. उसमें उनकी ताकत का भी पता चलता है और रसूख का भी … । अंदाज लगा लीजिये कि वे खुद सनसनीखेज आरोप लगा रहे हैं कि – उन्हें छत्तीसगढ़ का  एकनाथ शिंदे बनाने का आफर मिला था। 

देखिये पूरा वीडियो …

 

 

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!