द सीजी न्यूज
राजनांदगांव / भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए @CyberDost ट्विटर हेंडल लांच किया गया है। साइबर स्पेस के अत्याधिक उपयोग के साथ-साथ साइबर अपराधों की संख्या में निरंतर वृद्धि को देखते हुए गृह मंत्रालय द्वारा यह कदम उठाया गया है। साइबर अपराध से निपटने के लिए उठाए गए कदमों के अंतर्गत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिर्पोटिंग पोर्टल, राष्ट्रीय हेल्प लाईन नंबर 1930 जारी किया गया है। इसके साथ ही ट्विटर हेंडल @CyberDost, फेसबुक CyberDosti4C, इंस्टाग्राम cyberdost4C, टेलीग्राम cyberdosti4C लांच किया गया है। साइबर अपराध को रोकने के लिए कोई भी व्यक्ति इस हेल्प नंबर या अकांउट ट्विटर हेण्डल का उपयोग कर सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal