Breaking News

50 लाख की लागत से यादव समाज छात्रावास का होगा कायाकल्प

द सीजी न्यूज

पचरी पारा स्थित यादव छात्रावास का 50 लाख की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। रविवार को वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने यहां होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भवन के लिए 30 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। विधायक अरुण वोरा ने भवन निर्माण का भूमिपूजन करते हुए विधायक विकास निधि से कुल 20 लाख रुपए देने की स्वीकृति दी।

इसमें से 10 लाख रुपए की लागत से डोम बनाया जाएगा और 10 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक वोरा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में ही समाज को छात्रावास के लिए भूमि आबंटन प्राप्त हुआ था। इसके बाद सांसद विकास निधि से 20 लाख की लागत से छात्रों की सुविधा के लिए हॉस्टल का निर्माण कराया गया था। अब प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद दोबारा सर्वहारा समाज के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

आने वाले समय मे यादव समाज छात्रावास भी अपने भव्य स्वरूप में जल्द ही नजर आएगा। कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, पार्षद ओम प्रकाश सेन, बोधराम यादव समेत समाज के सभी पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!