द सीजी न्यूज
सूरजपुर। कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस.सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजी का निःशुल्क कोविड वैक्सीनेसन अमृत महोत्सव के अवसर पर किये जा रहे अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पदस्थ अनुबंध चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्ष अग्रवाल बिना सूचना अनुपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कार्य पर अनुपस्थित चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर उच्च अधिकारी को कार्यवाही के लिए पत्र जारी किया जाएगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लटोरी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शत्रुधन भगत निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए। नेत्र सहायक अधिकारी पुष्पराज वर्मा, संदीप जायसवाल मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, नरेन्द्र यादव केयोस्क ऑपरेटर, बैढ़न राम स्वीपर बिना सूचना के अनुपस्थित थे। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारी को पत्र जारी किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह द्वारा जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी को अपने निर्धारित जिला मुख्यालय में निवासरत रहते हुए कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal