दिव्यांग धरमवीर को मिला मोटराइज्ड ट्रायसायकल

जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुंचे ग्राम कमरीद, जनपद पंचायत बलौदा के निवासी धरमवीर सूर्यवंशी पिता स्व. गजाधर प्रसाद सूर्यवंशी ने कलेक्टर से आवागमन के लिए मोटराइज्ड ट्रायसायकल की मांग की। कलेक्टर ने दिव्यांग धरमवीर के आवेदन पर तत्काल विचार करते हुए उप संचालक समाज कल्याण विभाग को धरमवीर को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान करने कहा। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग धरमवीर को मौके पर ही कलेक्टर तारन सिन्हा, उप संचालक समाज कल्याण टी पी भावे और डिप्टी कलेक्टर सुमित गर्ग के हाथो मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान किया गया।