Breaking News

कोरोना ने फिर डराया : राज्य में 7 मौतें, दुर्ग में 2 : आज प्रदेश में 7 सौ नए मरीज मिले : कुल एक्टिव केस 3596

  • कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ने के बावजूद सावधानी बरतने में हो रही भीषण लापरवाही

द सीजी न्यूज 

कोरोना के बढ़ते आंकड़े से खौफ अब फिर शुरू होने लगा है। आज राज्य में कुल 7 मौतें दर्ज की गई जिसमें से चार मौतें रायपुर और दो मौतें दुर्ग में हुई हैं। बेमेतरा जिले में एक मरीज की मौत हुई है। प्रआज राज्य में करीब 7 सौ नए मरीज मिले हैं जबकि रायपुर में 102 और दुर्ग में 101 मरीज मिले। शासन ने अलर्ट जारी कर दिया है, लेकिन लोग अलर्ट नहीं हैं। बेखौफ होकर बिना मास्क पहने ही ज्यादातर लोग घूम रहे हैं।

बढ़ते आंकड़ों के बावजूद 90 फीसदी आबादी पर कोरोना का कोई असर नहीं है। फिजिकल डिस्टेंसिंग सहित अन्य एहतियाती उपाय भी नहीं किये जा रहे हैं। अब तक इक्का दुक्का लोगों ने ही मास्क पहनना शुरू किया है। कोरोना संक्रमण फैलने के आंकड़े लगातार बढ़ने के बावजूद ज्यादातर लोगों ने मास्क और फिजिकल डिस्टेंसिंग जैसी जरूरी सावधानियों पर ध्यान ही नहीं दिया है। पिछले साल मार्च – अप्रैल के दौरान  लापरवाही के कारण पूरे देश ने कोराना संक्रमण का भयानक रूप देखा था। इसके बावजूद लोग सावधानी नहीं बरत रहे।

 

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!