द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने द्रौपदी मुर्मू को देश की 15 वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट के माध्यम से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा है कि भारत गणराज्य के संवैधानिक संरक्षक के रूप में आपके हाथों में देश के नागरिकों के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का गौरवशाली इतिहास सुरक्षित रहेगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
