- पद्मनाभपुर स्थित जनता मार्केट में लगातार तीसरे दिन भी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज के साथ बूस्टर डोज लगाने वालों की भीड़ लगी रही
द सीजी न्यूज
पद्मनाभपुर स्थित जनता मार्केट के पास वैक्सिनेशन सेंटर में आज भी दिन भर भीड़ लगी रही। यहां आज 153 लोगों को वैक्सीन लगाए गए। तीन दिनों 571 डोज लगाए जा चुके हैं। विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि शासन द्वारा वैक्सिनेशन सेंटरों के साथ ही कोरोना टेस्टिंग सेंटर भी बढ़ा दिये गए हैं। वोरा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य खराब होने पर पास के सेंटर में टेस्टिंग कराएं और कोरोनो से बचाव के लिए वैक्सीन की तीन डोज जरूर लगाएं।
पद्मनाभपुर स्थित जनता मार्केट में वेक्सीन लगाने वालों की लगातार भीड़ और नागरिकों की डिमांड के कारण मंगलवार को भी यहां शिविर लगाया जाएगा। वैक्सीन सेंटर में आज शहर विधायक अरुण वोरा की पत्नी मंजू वोरा ने भी बूस्टर डोज लगवाया। नगर निगम के एल्डरमेन राजेश शर्मा ने बताया जिन दिव्यांगों और सीनियर सिटीजन्स को शिविर स्थल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है, उनके घर पर भी टीम के सदस्य जाकर वैक्सीन की डोज लगा रहे हैं।
कई बुजुर्गों को शिविर स्थल पर पार्किंग स्थल पर ही वैक्सीन लगाने की सुविधा दी गई। उन्हें वाहन से उतरने की जरूरत नहीं पड़ी। गौरतलब है कि जिले में पिछले कई दिनों से कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मामले लगातार आ रहे है। वर्तमान में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को वेक्सीन की डोज दी जा रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


