Breaking News

कलम बंद-काम बंद हड़ताल के तीसरे दिन भी सरकारी कार्यालयों में पसरा रहा सन्नाटा : नारेबाजी करते रहे अधिकारी-कर्मचारी

द सीजी न्यूज 

कलम बंद काम बंद हड़ताल के तीसरे दिन दुर्ग में संभागायुक्त कार्यालय के सामने धरना पंडाल में हजारों की संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एकजुटता के साथ डटे रहे। केन्द्र के समान देय तिथि से 34 प्रतिशत महँगाई भत्ता और सातवें वेतन में गृहभाड़ा भत्ता के मुद्दे पर जोरशोर से नारेबाजी करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रदर्शन जारी रखा।

फेडरेशन के प्रांतीय सचिव राजेश चटर्जी, जिला संयोजक विजय लहरे और प्रवक्ता अनुरूप साहू ने बताया कि हजारों की संख्या में उपस्थित कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये के विरुद्ध जमकर आक्रोश व्यक्त किया। सभा को पीआर यादव और रोहित तिवारी ने संबोधित करते हुए कर्मचारियों से हड़ताल में डटे रहने का आव्हान किया।

हड़ताल के दौरान सभा को डॉ जेपी मेश्राम, डॉ सीबीएस बंजारे, डॉ वी के रघु, डीएस भारद्वाज, विपिन जैन, राजकुमार कुर्रे, श्रवण ठाकुर, धर्मेन्द्र देशमुख, कुबेर देशमुख, राजेन्द्र राजपूत, नरसिंह पटेल, मोतीराम खिलाड़ी, सीएल परमार, दीपक देवांगन, सी एल साहू, पंचराम साहू, रामगोपाल शर्मा, कचड़ा बाई, जवाहर साहू, गिरधर वर्मा, खेलुराम पटेल, दीपक क्षत्री, प्रशांत देशपांडे सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारियों ने संबोधित किया।

तीसरे दिन भी नगर निगम में लटका रहा ताला : कामकाज पूरी तरह ठप
 
नगर निगम मुख्यालय सहित सभी कार्यालयों में आज तीसरे दिन भी कलम बंद, काम बंद हड़ताल के दौरान ताला लगा रहा। निगम कर्मचारी नारेबाजी करते रहे। देय तिथि से 34 प्रतिशत डी ए और सातवें वेतन पर एचआरए की मांग करते हुए जबरदस्त नारेबाजी की गई। स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव शर्मा और महामंत्री अनिल सिंह ने कहा कि जब तक कर्मचारियों को डीए और एचआरए का मौलिक अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। 28 जुलाई को हरेली पर्व के दिन भी धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी मांगों के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। हड़ताल के दौरान सहायक अभियंता आर.के.जैन, आर.के.पालिया, सुरेश केवलवानी, गिरीश दीवान, दुर्गेश गुप्ता, विनोद मांझी, राजेन्द्र धबाले, मोहित मरकाम, मनोहर साहू, छगन लाल साहू, नारायण यादव, योगेश सूरे, ईश्वर वर्मा, भुवनदास साहू, राजू लाल चंद्राकर, शुभम गोइर, राजेन्द्र साहू, राजू बक्शी, राजेन्द्र मिश्रा, रवि मिश्रा, लव कुश शर्मा, शशिकांत यादव, सत्यनाराण शर्मा, चैत राम यादव, अनिल मनहरे, खिलावन शर्मा, बद्रीभीम गज, निशांत यादव, विनीत वर्मा, हेमलता वर्मा, योगेंद्र वर्मा, सुरेश भारती सहित अन्य कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!