Breaking News

देश में एग्री एम्बुलेंस और एग्रीकल्चर ड्रोन का पहला प्रयोग छत्तीसगढ़ में : मुख्यमंत्री ने किया लांच : 20 गांव के खेतों में ड्रोन से हो सकेगा छिड़काव

  • एग्री एम्बुलेंस की हुई लान्चिंग
  • मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा, कहा शासन इस नवाचार को किसानों तक पहुंचाने में पूरी मदद करेगी

द सीजी न्यूज 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार खेती के हाईटेक तरीकों पर काम कर रही है, ताकि खेती-किसानी के विकास के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं। आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम करसा गांव में हरेली तिहार के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कंप्लीट एग्रीकल्चर ड्रोन सॉल्यूशन की लांचिंग की।

एग्रीकल्चर ड्रोन के माध्यम से 4 एकड़ खेत में आधे घंटे के भीतर दवा का छिड़काव हो सकेगा। मशीन के माध्यम से दवा की मात्रा भी निर्धारित की जा सकेगी। अमूमन एक किसान को इस काम के लिए 1 एकड़ में 3 घंटे का वक्त लगता है। ग्रामीण क्षेत्रों में छिड़काव के लिए लेबर मिलने में भी परेशानी होती है। इसके माध्यम से किसानों की समय की बचत भी होगी। एग्रीकल्चर ड्रोन सॉल्यूशन के साथ ही एग्री एम्बुलेंस भी उपलब्ध होगी, जिसमें एग्रीकल्चर लैब की सुविधा रहेगी। इसमें किसान साइल टेस्टिंग आदि करा सकेंगे।

प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इसके माध्यम से खेती किसानी में काफी सुविधा हो सकेगी। यह पीपीपी मॉडल पर काम करेगा। 20 गांव में एक मशीन के माध्यम से कार्य हो सकेगा। यह कार्य समूह द्वारा किया जाएगा। ड्रोन के संचालन के लिए समूह के युवाओं को ही प्रशिक्षित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस नवाचार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पूर्वजों से हमने जो खेती किसानी की तकनीक सीखी है और आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं, इन दोनों तरीकों के माध्यम से खेती किसानी को नई ऊंचाई दी जा सकती है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि एग्री एम्बुलेंस में खेती किसानी के लिए सम्पूर्ण सुविधा होगी। इसमें जैविक खाद की उपलब्धता भी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समूह के सदस्य इससे तकनीकी रूप से दक्ष हो सकेंगे। इससे उन्हें खेती किसानी के अतिरिक्त अन्य आजीविकामूलक गतिविधियों के लिए उन्हें पर्याप्त समय मिल सकेगा। उन्होंने प्रोजेक्ट से जुड़े कंचन श्रीवास्तव और हर्षित हुण्डित, विनय श्रीवास्तव से भी चर्चा की और कहा कि यह शानदार नवाचार है। देश में पहला है। मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!