Breaking News

कर्बला की दास्ताँ सुनाएंगे उलेमा, देंगे अमन का पैगाम : मुहर्रम के मौके पर सालाना जलसा कल से

द सीजी न्यूज 

भिलाई। मुहर्रम का महीना आज से शुरू हो गया है। इस मौके पर अंजुमन हुसैनिया खुर्सीपार भिलाई द्वारा ज़िक्रे शोहदाए करबला का 10 दिनों चलने वाला सालाना जलसा 31 जुलाई रविवार से शुरू होगा। जलसे की सरपरस्ती महबूब उल उलमा हजरत अल्लामा मौलाना सैयद आलमगीर अशरफ अशरफी जिलानी कर रहे हैं।

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के सदर हुसैन अली अशरफी और मुश्ताक अली ने बताया कि पूरे 9 दिन तक करबला के शहीदों का बयान करने हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती कलीम अशरफ कादरी और हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती जामी कमर आलिमी अजहरी पहुंच रहे हैं। इलाहाबादी पंचायती ताजिया इमामबाड़ा सड़क-20 जोन-1 खुर्सीपार भिलाई में होने वाले इस जलसे की कयादत गुलाम अहमद रज़ा नूरी और निजामत कमालुद्दीन अशरफी करेंगे।

जलसे में हाफिज इमरान, हाफिज व कारी खालिद नूरानी, और मद्दाहे रसूल मौलाना मोहम्मद इसरार व मोहम्मद आमिर रजा खास तौर पर मौजूद रहेंगे। इस जलसे के एक हिस्से के तौर पर 4 अगस्त गुरुवार को दोपहर 2 बजे से औरतों के लिए आलिमा की तकरीर रखी गई है। औरतों के लिए पर्दे का खास इंतजाम किया गया है।

7 अगस्त रविवार को आले नबी औलादे अली सैयद आलमगीर अशरफ अशरफी जिलानी कौम से खिताब फरमाएंगे। 10 दिनों तक रोज सुबह 8 से 10 बजे तक कुरानख्वानी होगी। रात के समय तकरीर के बाद लंगर का एहतमाम रहेगा। जलसे में अंजुमन हुसैनिया कमेटी की ओर से इस्तकबालिया प्रोग्राम भी होगा, जिसमें अंचल के संगठन/शख्सियतों का सम्मान उनके सामाजिक योगदान को देखते हुए किया जाएगा।

Check Also

भिलाई नगर निगम की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, 42 वार्डों के 11,339 मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में दर्ज : 7 अधिकारियों को नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग/ नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए तैयार की जा रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!