Breaking News

सीसीएम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर 1 अगस्त से

  • लक्षणों के आधार पर ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की जांच 

द सीजी न्यूज 

दुर्ग। चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, दुर्ग (कचांदुर) में आगामी 1 अगस्त को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मधुमेह (डाइबिटीज) और उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की जाँच की जाएगी। पुराने मरीजों की जॉच के अलावा नए मरीजों को शुरुवाती लक्षणों के साथ खोजा जाएगा। ताकि, मरीज इन रोगो की विभीषिका से बच सकें।

चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी. के. पात्रा और अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहर राव देशकर के मार्गदर्शन में निशुल्क जॉच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज के तनाव व दौड़-भाग भरे जीवन में हाई ब्लड प्रेशर और शुगर (डाइबिटीज) आम रोग बन चुका है। शुरूआत में काफी समय तक इन बीमारियों के कोई भी लक्षण दिखाई नहीं देते। बाद में इनके दुष्प्रभाव से मरीज हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक से लकवे का शिकार होते हैं तो उनकी जीवन क्षमता लगभग आधी हो जाती है या वे दैनिक दिनचर्या के लायक भी नहीं रह पाते हैं।

पैथालॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. जयंती चन्द्राकर व माइक्रोबायोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति हिवाले ने बताया कि शिविर में मरीजों का निशुल्क ब्लड शुगर टेस्ट किया जा सकेगा और ब्लड प्रेशर की जाँच की जाएगी। मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉ. सृजन काजा और  फिजियोलॉजी विभाग से डॉ. अंशुल सिंघवी मधुमेह से संबंधित रोगियों का परीक्षण व परामर्श देंगे। ब्लड प्रेशर और मधुमेह के कारण आँखों में होने वाली व्याधियों की जॉच नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. लिपि चक्रवर्ती व डॉ. विनम्रता शुक्ला करेंगी। मरीजों को परामर्श देगीं।

भविष्य में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, दुर्ग (कचांदुर) में अंचल के रोगियों के लिये हड्डी रोग, हृदय रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग इत्यादि विभागों के भी निशुल्क कैंप लगाये जाएंगे। ताकि, रोगियों की देखभाल की जा सके और परामर्श उपलब्ध कराया जा सके।

Check Also

भिलाई नगर निगम की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, 42 वार्डों के 11,339 मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में दर्ज : 7 अधिकारियों को नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग/ नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए तैयार की जा रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!