मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को आज 5 करोड़ 60 लाख रुपए का भुगतान किया। पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को ये राशि ऑनलाइन जारी की गई। 16 जुलाई से 31 जुलाई तक पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए गोबर की एवज में 2.17 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। इसके अलावा गौठान समितियों को 2.07 करोड़ और महिला समूहों को 1.37 करोड़ रुपए की लाभांश राशि का भुगतान किया गया। गोधन न्याय योजना में अब तक 301.42 करोड़ का हो भुगतान हो चुका है। गौठानों से जुड़ी महिला समूहों को 77.34 करोड़ की आय हो चुकी है।