Breaking News

जीई रोड के रौशन होने से आम जनता को मिली राहत : बारिश थमते ही जीई रोड का डामरीकरण शुरू करे पीडब्लूडी विभाग : वोरा

द सीजी न्यूज 

वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि बारिश थमते ही शहर की सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा।  जीई रोड पर दूधिया रौशनी बिखेरने के बाद अब सड़कें भी चकाचक होगी। वोरा ने पीडब्लूडी और निगम अफसरों से कहा है कि बारिश के दौरान जिन सड़कों की हालत खराब है, उन सभी सड़कों के डामरीकरण के कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से शुरू कराए जाएं। इसमें किसी भी तरह की लेटलतीफी नहीं होनी चाहिए।

वोरा ने कहा कि 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाते हुए इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जीई रोड पर प्रकाश व्यवस्था का काम लगभग पूर्णता की ओर है। मिनीमाता चौक से नेहरू नगर चौक तक स्ट्रीट लाइटों में से आधी से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें चालू हो चुकी हैं। शेष स्ट्रीट लाइटें भी एक-दो दिनों में रौशन हो जाएगी। अब पीडब्लूडी के अफसर सड़क डामरीकरण और चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण कार्य भी प्राथमिकता से पूरा करें। वोरा ने निगम अफसरों को भी विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

 

Check Also

नहर में बह गए दो कबड्डी खिलाड़ी

द सीजी न्यूज दुर्ग। जिले के सेलूद में तंदुला नहर के तेज बहाव में रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!