Breaking News

डीएमएफ से दुर्ग शहर को मिले 15 करोड़ : हेल्थ, एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत बनाने के साथ शहर का चौमुखी विकास होगा : वोरा

  • 15 साल तक शहर का विकास ठप रहा : कांग्रेस शासनकाल में विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है दुर्ग  

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा की पहल से दुर्ग शहर में खनिज न्यास संस्थान न्यास से लगभग 15 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। हाल ही में जिला खनिज संस्थान न्यास की बैठक में दुर्ग शहर में पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्यों के लिए राशि मंजूर की गई। विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि बीते 15 साल के शासनकाल में दुर्ग के विकास की गति थमी रही। राज्य में कांग्रेस के शासनकाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में शहर चौमुखी विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। राज्य शासन से राशि मंजूर होने के साथ ही जिला खनिज संस्थान न्यास से भी शहर के विकास के लिए करोड़ों रुपए की राशि मंजूर की जा रही है।

वोरा ने बताया कि स्वीकृत किये गए कार्यों में जिला खनिज संस्थान न्यास से दुर्ग शहर में पानी सप्लाई करने इंटेकवेल में 4 पंप स्थापित किये जाएंगे। इसके लिए कुल एक करोड़ 60 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा जिला चिकित्सालय सहित दुर्ग जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक, आवश्यक दवाइयों और मरम्मत व उपकरण आदि के लिए 5 करोड़ रुपए मंजूर किये गए हैं।

वोरा ने कहा कि प्रयास आदिवासी विद्यालय में 21 कमरों का निर्माण करने के लिए 1 करोड़ 60 लाख रुपए, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कालेज की स्थापना के लिए 2 करोड़ रुपए, जिला अधिवक्ता संघ की लाइब्रेरी को अपग्रेड करने के लिए 33 लाख रुपए, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, दीपक नगर दुर्ग में प्रयोगशाला सामग्री, लाइब्रेरी पुस्तक, सीसीटीवी कैमरा, कम्प्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास और फर्नीचर खरीदी के लिए 41 लाख 40 हजार रुपए मंजूर किये गए हैं।

इसी तरह स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय जेआरडी दुर्ग में प्रयोगशाला सामग्री, लाइब्रेरी पुस्तक, पेंट पुट्‌टी, शौचालय मरम्मत, सीसीटीवी कैमरा, कम्प्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास और फर्नीचर के लिए 59 लाख रुपए और स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय, तितुरडीह दुर्ग में प्रयोगशाला सामग्री, लाइब्रेरी पुस्तक, पेंट पुट्‌टी, शौचालय मरम्मत, सीसीटीवी कैमरा, कम्प्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास और अतिरिक्त कक्ष निर्माण व फर्नीचर के लिए 59 लाख रुपए स्वीकृत किये गए हैं।

प्रयास आवासीय विद्यालय संलग्न बालक छात्रावास और कन्या छात्रावास में नया सर्विस विद्युत कनेक्शन कार्य के लिए 50 लाख रुपए, प्रयास आवासीय विद्यालय संलग्न बालक छात्रावास में प्रोजेक्टर और अन्य उपकरण कार्य के लिए 20 लाख रुपए और प्रयास आवासीय विद्यालय संलग्न कन्या छात्रावास में प्रोजेक्टर और अन्य उपकरण कार्य के लिए 20 लाख रुपए, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल दीपक नगर में अतिरिक्त निर्माण कार्यों के लिए 20 लाख रुपए मंजूर किये गए हैं।

वोरा ने बताया कि पुलगांव गोकुल नगर स्थित गौठान में सुविधा विस्तार कार्य के तहत शेड निर्माण, पेवर ब्लाक, बोर खनन और शौचालय निर्माण के लिए 65 लाख रुपए, सी मार्ट जैविक स्थापना के लिए 40 लाख रुपए, विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 15 लाख रुपए, आईटीआई पुलगांव में मुख्य भवन के लघु निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए 45 लाख रुपए, एसएलआरएम सेंटरमें पूर्व निर्मित पीट के ऊपर शेड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 40 हजार रुपए मंजूर किये गए हैं। इसी तरह मदरसा अशरफिया में कम्प्यूटर आदि के लिए डेढ़ लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। इस तरह कुल 15 करोड़ 45 हजार रुपए के कार्य स्वीकृत किये गए हैं।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!