Breaking News

विधायक वोरा की संवेदनशील पहल : बाढ़ पीड़ितों को मिला मुआवजा


पुलगांव शिवनाथ तट के 24 परिवारों ने वोरा को दिया धन्यवाद

द सीजी न्यूज

पखवाड़े भर पहले प्रदेश में हुई भारी बारिश से कई जगहों में नदियां और बांध लबालब हो गए थे जिसके कारण कई बांधों के गेट खोले जाने से जगह जगह बाढ़ और जल भराव से जन जीवन को भारी आर्थिक एवं मानसिक क्षति पहुंची थी। शिवनाथ में आई बाढ़ के कारण दुर्ग के पुलगांव वार्ड के कई परिवार बेघर हो गए और खाने पीने की वस्तुएं तक तेज बहाव में बह गई। त्वरित संज्ञान लेते हुए सबसे पहले वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने संवेदनशीलता का परिचय दिया और सभी लोगों के लिए लगातार 2 दिनों तक भोजन की व्यवस्था कराई। जिला व निगम प्रशासन के माध्यम से उनके रहने के लिए शेल्टर का इंतजाम किया। उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों के नुकसान का आंकलन कर मुआवजा प्रकरण बनाने के निर्देश दिए थे। फलस्वरूप गुरुवार को पीड़ित परिवारों को 1 लाख 75 हजार रु का मुआवजा प्रदान किया गया। लक्ष्मी यादव, लता सारथी, रत्ना यादव, पार्वती ढीमर, सुहाता सोनी, पुनिता निषाद समेत लगभग 24 परिवारों ने विधायक अरुण वोरा को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान जिला प्रसाशन के अधिकारियों सहित एल्डरमैन राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद सुरेंद्र ठाकुर, अश्वनी निषाद उपस्थित थे।

Check Also

नहर में बह गए दो कबड्डी खिलाड़ी

द सीजी न्यूज दुर्ग। जिले के सेलूद में तंदुला नहर के तेज बहाव में रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!