Breaking News

ब्रेकिंग : भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी हटाई गई : कई अन्य राज्यों के प्रभारी भी बदले गए

द सीजी न्यूज 

छत्तीसगढ़ के नए भाजपा प्रभारी ओम माथुर

भाजपा ने छत्तीसगढ़ की भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को हटा दिया है। पुरंदेश्वरी सहित 15 राज्यों के प्रभारी बदल दिए हैं। इनमें बिहार, झारखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में ओम माथुर को भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। नितिन नबीन सह प्रभारी बनाए गए हैं। भाजपा ने अभी से लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू करते हुए नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी की नजर अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों पर भी है।

लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड का प्रभारी बनाया गया। विनोद तावडे बिहार के प्रभारी बनाए गए हैं। भूपेंद्र यादव के केंद्रीय मंत्री बनने से यह पद खाली हुई था। हरीश द्विवेदी बिहार के सह प्रभारी रहेंगे। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब हरियाणा भाजपा के नये प्रभारी बनाए गए हैं। अभी हरियाणा की जिम्मेदारी विनोद तावड़े के पास थी।

 

Image

Image

Check Also

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों, ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!