Breaking News

TET परीक्षा 18 को : मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के साथ प्रवेश प्रतिबंधित

  • राजनांदगांव जिले में बनाए गए 85 परीक्षा केन्द्र 

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा रविवार 18 सितम्बर को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी22) का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली में कक्षा पहली से पांचवीं तक अध्यापन पात्रता हेतु परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। द्वितीय पाली में कक्षा छठवीं से आठवीं तक अध्यापन हेतु परीक्षा दोपहर 2 से 4.45 बजे तक आयोजित की जाएगी।

राजनांदगांव जिला के 85 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा के लिए अनुविभाग राजनांदगांव में 62, अनुविभाग डोंगरगढ़ में 12 और अनुविभाग डोंगरगांव में 11 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी22) में जिले में प्रथम पाली में 24 हजार 876 और द्वितीय पाली में 22 हजार 429 परीक्षार्थी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर के निर्देशानुसार परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में किसी भी अधिकारी व परीक्षार्थी को मोबाईल सेल फोन या अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के साथ प्रवेश करना प्रतिबंधित है। परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थी को अपने साथ प्रवेश पत्र और पहचान हेतु मूल आईडी साथ लेकर आना अनिवार्य है।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!